दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी

रुड़की। घर में घुसकर दिनदहाड़े हजारों की नगदी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला बाहर किला निवासी मुनीर आलम पुत्र अय्यूब नेपुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुगुवार को दोपहर के समय परिवार के लोग पड़ोस मेंअपनेदूसरेमकान में गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। पीड़ित का कहना है कि उसने बेटे की फीस जमा करने के लिए 40 हजार रुपये घर में रखे हुए थे। चोरों ने उसके घर से नगदी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के लोग कुछ देर बाद जब लौट कर आए तो सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *