दो माह से नलकूप ठप, किसान परेशान

रुड़की। क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव के जंगल मेंलगा सरकारी नलकूप का केबिल चोरी होने के कारण करीब दो माह से नलकूप ठप पड़ा है। किसानों नेइसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की। लेकिन आज तक इस नलकूप को चालू नहीं कराया गया है, जिसके कारण किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही गेहूं की बुआई मेंभी देरी हो रही है।  मेहवड़ कलां गांव के जंगल मेंलगा सरकारी नलकूप आरजी 151 का केबिल चोरों नेचोरी कर लिया था। जिसेलेकर क्षेत्र के किसान राजेश सैनी, दिग्विजय सिंह, सुदेश, सोनू, सचिन, अनिल, राजेश, सतीश, जितेंद्र, सौरभ, सोमपाल, अक्षय, बालचंद, रामपाल, बृजेश आदि किसानों ने विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर नलकूप को चालू करने की मांग की। लेकिन करीब दो माह सेकेबल न लगनेके कारण ठप पड़े नलकूप को विभाग आज तक चालू नहीं करवा पाया है। किसानों का कहना है कि नलकूप के ठप होने से वह खेतों में खड़ी फसलों और खाली पड़े अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *