आधुनिक उपकरणों के प्रयोग की जानकारी ली
रुड़की। इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलोजी रुड़की, कालेज आफ पैरामैडिकल के बीएमएलटी और बीएमआरआईटी के छात्र, छात्राओं ने हरिद्वार के एसआर मैडीसिटी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में जाकर अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरणों के प्रयोग की जानकारी ली। मेडिकल के क्षेत्र में सम्भावनाओं के बारे में अस्पातल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एसके मिश्रा ने विस्तारपूर्वक बताया। आईटीआर संस्थान में 100 बेडों के अस्पताल का निर्माण पूरा हो गया है। जल्द ही छात्र, छात्राएं स्वयं के अस्पताल में ट्रनिंग लेंगे। निदेशक डॉ.अनुज शर्मा ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अश्वनी कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामना दी।

