नेत्र, मोतियाबिंद एवं वाह्य रोग से संबंधित निःशुल्क शिविर का आयोजन
देहरादून
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य की परवाह करते हुए ग्राम पंचायत हटवाल गांव में पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी के सौजन्य से देहरादून के आई केयर हास्पिटल द्वारा नेत्र, मोतियाबिंद एवं वाह्य रोग से संबंधित निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनीता देवी हटवाल, विशिष्ट अतिथि नारायण प्रसाद सुयाल, अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र ब्लाक समन्वय जौनपुर अनिल हटवाल ने किया। इस अवसर पर शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया, जिसमें एक सौ पचास लोगांे ने अपना नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा मेरा जीवन गांव का हैं और गांव में रेहरह हूं गांव में कितनी भौगोलिक विषमताएं हैं उसे वह भलीभांति जानते हैं इस धरती में मेरा आना तभी सार्थक होगा जब वह मानव सेवा कर पाऊ उसे में निभा रहे हैं और यही मेरा सच्ची सेवा व धर्म है। इस अवसर पर अनिल हटवाल ने ग्रामीणों से ऐसे शिविरों का लाभ लेने की अपील की। वहीं नारायण प्रसाद सुयाल ने लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा। इस अवसर पर शिविर में जनरल फिजिशियन रह चुके सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे पी जोशी व नेत्र विशेषज्ञ डॉ सीमा एवं उनकी टीम शामिल थे।

