ईमानदारी की पेश की मिसाल

देहरादून

एसडीआरएफ के डीप डाइविंग के जवान कांस्टेबल पंकज सिंह को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एक अज्ञात पर्स मिला, जिसमंे 3230 रूपये की नकदी व कुछ जरूरी दस्तावेज थे। इस अवसर पर पर्स को देखने पर एक नंबर मिला, जिस पर सम्पर्क करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रोहित ठाकुर पुत्र देश राज उम्र 29 वर्ष निवासी जम्म कश्मीर बताया व मिलान करने पर सही पाया गया। इस अवसर पर तत्पश्चात पर्स उनके सुपर्द किया गया, उनके द्वारा एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस की ईमानदारी व व्यवहार की भूरी भूरी प्रशंसा की गई व आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *