नये मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश

रुड़की

उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने बीएलओ के साथ बैठक कर नये मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए है। साथ ही फार्म का प्रारूप भरने की जानकारी दी। गुरुवार को भगवानपुर तहसील में आयोजित बीएलओ की बैठक में उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता और तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने क्षेत्र की सभी बीएलओं को मतदाता सूची में नये मतदाताओं को शामिल के लिए कहा। बताया कि प्रतिदिन पांच नये मतदाता बनाने या फार्म भरवाने पर गंभीरता से काम किया जाए तो काम बहुत आसान हो जाएगा। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नये मतदाताओं पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *