चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रुड़की

राकेश गिरी निवासी दौलतपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि धनौरी मिनी मैटाडोर अड्डे पर वह किसी की प्रतीक्षा में खड़ा था। तभी कलियर की तरफ से आए एक टैंपो ने पीछे से टक्कर मारी। जब तक वह संभल पाते चालक ने गले को हाथों से पकड लिया और घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया था। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह जान बचाई थी। धनौरी चौकी प्रभारी नरेश गंगवार ने बताया कि टैंपो चालक के खिलाफ तहरीर आई है मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *