पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान

रुड़की

नगर पालिका की ओर से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तीस से अधिक लोगों के चालान काटे गए। साथ ही भारी मात्रा में विभिन्न स्थानों से पॉलिथीन जब्त की गई। पॉलिथीन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते पर प्रतिबंध लगाया गया है। नगरपालिका लगातार पॉलिथिन के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में तीस से अधिक लोगों के चालान काटे गए। साथ ही भारी मात्रा में विभिन्न स्थानों से पॉलिथीन जब्त की गई। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि नगर में पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। नगरपालिका की टीम में संदीप चौधरी, कमलदीप और संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *