महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल

राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू श्रीनगर के छात्र- छात्राओं को पुलिस की ओर से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, मानव तस्करी, नशाखोरी, साइबर क्राइम, यातायात, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच बेड टच, ड्रॉप बॉक्स में सुझाव या शिकायत, आपातकालीन नम्बर डायल-112, साइबर हेल्प लाइन नम्बर-1930 बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त महिला आरक्षी पिंकी रावत ने आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना आदि की तकनीक बताई। पुलिस टीम में एसआई अजय कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *