महिला प्रधानों को प्रतिनिधित्व नहीं देन पर रोष

श्रीनगर गढ़वाल

शासन स्तर से पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए आहुत किए जा रहे अंतरराज्यीय अध्ययन भ्रमण में कीर्तिनगर ब्लॉक से महिला जन प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर प्रधान संगठन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रधान संगठन की ओर से इस संदर्भ में ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर की अध्यक्षता में आहुत की गई बैठक में कहा गया ब्लॉक केअधिकारियों की ओर से इस तरह की अनयिमतताएं बरती जा रही हैं। ब्लॉक सभागार कीर्तिनगर में आहुत बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल ने कहा कि शासन/सरकार के स्तर से जन प्रतिनिधियों केा अन्य राज्यों का भ्रमण वहां ग्राम पंचायतों में किए जा रहे कार्यों व योजनाओं का अध्ययन कराने के लिए भ्रमण कराया जाना प्रस्तावित है। लेकिन कीर्तिनगर ब्लॉक से अधिकारियों ने मनमाने तरीके से प्रधानों की सूची जिले में भेज दी। जिसमें महिला प्रधानों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी सूचना पत्रों को जिम्मेदार अधिकारी द्वारा सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध नहीं करावाया जाता है, जिससे जनहित की सूचनाएं समय पर नहीं मिलने से आम जन को सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद ब्लॉक प्रमुख सोवन सिंह पंवार व प्रभारी बीडीओ गंगा प्रसाद लखेड़ा ने प्रधान संगठन को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम की जो सूची बनाई गई है उसमें संशोधन हो सकता है। प्रधानों को सूचनाओं के प्रेषण के लिए उन्होंने ठोस व्यवस्था कराए जाने की बात भी की। बैठक में प्रधान आशा देवी, रितु देवी, शिवानी डोभाल, धन सिंह रावत, यशोदा देवी, दीपिका डालिया, सुरेंद्र कठैत, अनिल भंडारी, सुमन जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *