एफआरआई डीम्ड यूनिवर्सिटी में हुआ 6वां दीक्षांत समारोह आयोजित
देहरादून
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) सम विश्वविद्यालय में शनिवार को 6वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न अवार्ड प्रदान किये गए। निदेशक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून भरत ज्योति ने बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को डिग्रियां प्रदान की। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी। कुलाधिपति एफआरआई सम विश्वविद्यालय व महानिदेशक भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आइसीएफआरआई ) अरुण सिंह रावत ने कहा कि रिसर्च के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हमें जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। जिन छात्रों ने दीक्षांत समारोह में डिग्रियां प्राप्त की हैं, वह और उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। यहां से छात्र बेहतर भविष्य की और आगे बढ़ेंगे। छात्र देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

