फ्रेंड्स कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में रामनगर एकेडमी ने उत्तराखंड एकेडमी को हराया
हल्द्वानी।
श्री गोल्ज्यू क्रिकेट ग्राउंड देवलचौड़ में आयोजित फ्रेंड्स कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी रामनगर ने उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी ‘ए हल्द्वानी को 4 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी ने 32 ओवर में 114 रन बनाए। बल्लेबाज अक्षत सक्सेना ने 23 रन और राहुल ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में कनिष्क बिष्ट और लक्ष्य बिष्ट ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। जवाब में रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आदित्य मनराल ने 39 और कार्तिक रावत ने 13 रन का योगदान दिया। आदित्य मनराल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग हिमांशु चतुर्वेदी और कुनाल ने की।

