सफाई कर्मियों का आंदोलन रहेगा जारी
हल्द्वानी
9 सूत्रीय मांगों को लेकर हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शनिवार को जारी रही। कर्मियों ने निगम परिसर में धरना दिया। वहीं मेयर की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा के शिष्टमंडल की बैठक भी हुई। लेकिन वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। निगम प्रशासन ने वेतन बढ़ाने पर असमर्थता जताई है। ऐसे में कर्मियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर दिया है। साथ ही आंदोलन को उग्र करने की बात कही है।

