स्वास्थ्य शिविर लगाया
चमोली
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हरमनी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय मलतुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर छात्र छात्राओं की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। नारायणबगड़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मलतुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्कूली छात्र छात्राओं की निशुल्क जांच की गई। इस अवसर पर स्वास्थकर्मियो के द्वारा बच्चों में होने वाले रोग एवं उनके निदान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर फार्मासिस्ट सरस्वती देवी,प्रेम पुरोहित,प्रेम सिंह दानू,सरोजनी देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।।

