अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में बने रहने के निर्देश
अल्मोड़ा
डीएम वंदना ने बताया कि विस का तृतीय सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर और विधानसभा से संबंधित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य होने के निर्देश मुख्य सचिव की ओर से दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि जनपद के समस्त अधिकारी और कर्मचारी विस सत्र की अवधि में मुख्यालय में अनिवार्य रूप से बने रहें और अपने अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तद्नुसार निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सभी अधिकारी कार्यालय अवधि के बाद भी मुख्यालय, दूरभाष, मोबाइल पर अपनी उपस्थित बनाये रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय संपर्क किया जा सके।

