रेस्टोरेंट में शराब पीने व परोसने के जुर्म में दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा
थाना पुलिस ने नाइट स्टॉर्म अभियान के तहत क्षेत्र के होटलों और ढाबों की चेकिंग की। थाना अध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस दौरान कस्बा सोमेश्वर में एक रेस्टोरेंट के स्वामी तारा सिंह को रेस्टोरेंट में शराब पिलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इसके अलावा ताकुला पुलिस चौकी के अंतर्गत कस्बा बसौली में बलवंत सिंह मेहरा निवासी ग्राम गतौली कसारदेवी अल्मोड़ा बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाता पकड़ा गया। आरोपी को धारा 21/60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत किया गया है।

