5 दिसंबर को विजय दिवस मनाएंगे सात कुमाऊं के पूर्व सैनिक
पिथौरागढ़
7 कुमाऊं के पूर्व सैनिक 5 दिसंबर को विजय दिवस मनाएंगे। बुधवार को पूर्व सैनिकों ने देव सिंह मैदान के समीप बैठक कर कार्यक्रम आयोजन को लेकर चर्चा की। पूर्व सैनिक भुवन मुडेला ने कहा कि सात कुमाऊं रेजीमेंट ने 1971 में छंब सेक्टर में पाकिस्तान सीमा पर रण कौशल का प्रदर्शन किया था। जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे। उनकी वीरता को याद करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विमल सिंह,अर्जुन सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

