पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण

पिथौरागढ़

पंचायतीराज निदेशालय के तहत एसडीजी गोल के स्थानीयकरण पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा रेखीय विभागों के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। मूनाकोट विकास खंड के न्याय पंचायत कुमलतानगर, विकास खंड कनालीछीना के न्याय पंचायत पुखरोड़ा, विकास खंड पिथौरागढ़ के न्याय पंचायत भुरमुनी में आयोजित प्रशिक्षण में समाजिक संस्था सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया पिथौरागढ़ के मास्टर ट्रेनर्सो ने सतत् विकास के लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दो दिन में नौ लक्ष्यों का पाठ पढ़ाया । इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *