साइबर अपराध पर इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों को जागरूक किया
नई टिहरी
टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पुलिस ने गोष्ठी कर अवैध नशे व साइबर अपराध के संबंध में किया जागरूक किया। पुलिस ने कहा कि अपराध के पीछे नशे का सबसे बड़ा हाथ होता है। इसलिए नशे का खुलकर समाज में हर स्तर पर विरोध हो। पुलिस की नशे को रोकने में आम लोग बेझिझक मदद करें। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जज ममता पंत ने भी छात्रों को कानून की जानकारियों देते हुए नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में शामिल होने की अपील की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि सीएम धामी निरंतर प्रदेश को 2025 तक नशामुक्त करने का अभियान चलाये हुए हैं। जिसे लेकर पुलिस विभाग भी पूरी तरह से संजीदा है। विभाग पूरे जनपद में नशे को लेकर अभियान छेड़े हुए है। साईबर क्राईम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को हाईड्रा इंजीनियरिंग कालेज में पुलिस ने वृहत गोष्ठी का आयोजन का यहां मौजूद सैकड़ों छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए जागरूक किया, वहीं साईब्रर क्राईम से निपटने के तरीकों भी जानकारी दी। किसी भी अपराध की दशा में तत्काल को पुलिस को सूचित कर मदद करने की अपील पुलिस ने की, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। एंटी नारकोटिक ड्रग फोर्स की जानकारी भी दी। मौके पर छात्रों को उत्तराखंड पुलिस एप्प डाउनलोड करवाकर पुलिस की मदद लेने के तरीकों से अवगत कराया गया। गौरा शक्ति एप्प की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर प्रदीप पंत, एसएचओ कमल मोहन भन्डारी, रेखा दानू आदि मौजूद रहे।

