गौचर में अवस्थापना विकास निधि से होगा वार्डों का विकास
चमोली
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में अवस्थापना विकास निधि में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को पारित किया गया। इस निधि के तहत नगर में करीब तीन करोड़ से विकास कार्य होने हैं। पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अवस्थापना विकास निधि के तहत 3 करोड़ के विकास कार्य किए जाने हैं। जिसके लिए नगर के सभी सात वार्डों के लिए तैयार विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। नपा अध्यक्ष ने कहा कि पारित प्रस्तावों को जल्द शासन को भेजा जाएगा। वहीं बैठक में नगर में सरकार द्वारा स्वीकृति विभिन्न योजनाओं और गौचर मेले में सीएम द्वारा मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा पर सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। बैठक में सभासद ममता आर्य, अंनी नेगी, सुरेंन्द्र लाल, अजय किशोर भण्डारी, सांसद प्रतिनिधि नवीन चन्द्र टाकुली, मानोनीत सभासद प्रकाश शैली, अवर अभियन्ता राजीव चौहान, कनिष्ठ सहायक रघुनाथ सिंह खत्री मौजूद थे।

