कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म प्रयास मामले में मुकदमा दर्ज

रुड़की।  लक्सर कोतवाली के गांव में तीन लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले में कोर्ट से आदेश होने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली के एक गांव की महिला ने एसीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि इसी 14 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के पप्पू, राकेश और मनजीत उसके घर में घुस आए तथा उसे पकड़कर बलात्कार का प्रयास करने लगे इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में महिला ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने घटना झूठी बताकर कार्रवाई नहीं की। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने महिला का मुकदमा दर्ज करने के आदेश लक्सर पुलिस को दिए थे। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की तफ्तीश कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *