उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रवाना

 रुडकी

उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना किया गया। आज सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। नारसन विकासखंड के 134 पदों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसके लिए आज मतदान होना है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ब्लॉक सभागार में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर जाने से पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रत्याशी से खाने-पीने और अन्य प्रकार की कोई भी सेवा लेने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई भी पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और ईमानदारी के साथ ड्यूटी कर शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन को संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *