गाड़ी लौटाने पर वकीलों का आंदोलन खत्म

 रुडकी

भगवानपुर में गाड़ी पार्किंग को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के दूसरे दिन भी वकीलों का आंदोलन जारी रहा। वकील तहसील गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे रहे। बाद में अधिवक्ता की गाड़ी वापस करने पर वकीलों ने धरना समाप्त कर दिया।
बीते शुक्रवार को भगवानपुर में एक अधिवक्ता की गाड़ी की पार्किंग को लेकर उनका पुलिस के साथ विवाद हो गया था। अधिवक्ता के बताए जाने के बावजूद पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया था। इससे नाराज वकीलों ने शुक्रवार को पुलिस के खिलाफ हंगामा कर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया था। इसके बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने वकीलों से बात नहीं की। लिहाजा वकीलों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। वकीलों ने तहसील के गेट पर नो वर्क लिखकर ताला लगा दिया। इसके बाद वकील एसडीएम कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। हालांकि, बाद में पुलिस की ओर से अधिवक्ता की गाड़ी वापस कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *