20 व्यापारियों के काटे चालान 15 किलो पॉलिथीन जप्त

 रुडकी

नगर निगम ने चेकिंग अभियान में 20 व्यापारियों के 12 हजार रुपये के चालान किए। चेकिंग में 15 किलो पॉलिथीन जप्त भी की। निगम की टीम के अभियान से शहर में हड़कंप की स्थिति रही। टीम को देखकर कई व्यापारियों ने पॉलिथीन को गायब कर दिया। जबकि कई रेहड़ी वाले पॉलिथीन लेकर भाग पड़े।
प्रदेश में पॉलिथीन बैन है। प्रयोग न करने को लेकर भी लोगों से अपील की गई है। सहायक नगर अधिकारी संजय सिंह के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम की टीम चेकिंग अभियान के लिए कार्यालय से निकली। सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन रोड और मलकपुर चुंगी आदि जगहों पर पॉलिथीन चेकिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 व्यापारियों के पास से पॉलिथीन मिलने पर 12 हजार के चालान किए गए। जबकि 15 किलो पॉलिथीन जप्त की गई। नगर निगम की टीम ने व्यापारियों से अपील की है कि वह पॉलिथीन का प्रयोग न करें। पॉलिथीन मिलने पर चालान और अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में विपिन शर्मा, राहुल चौधरी, अवधेश गौतम, सुमित, मयंक और विशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *