स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर का समापन

 रुडकी

लक्सर स्थित मोंटफोर्ट चिल्ड्रेन एकेडमी में चल रहे भारत स्काउट एंड गाइड का तीन दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन किया गया। समापन अवसर पर बच्चों की टोलियों ने शिविर में सिखाई गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इसमें अव्वल आने वाले बच्चों और टीम को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष निपेंद्र चौधरी ने लक्सर गन्ना समिति उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मनीष कुमार और एकेडमी के प्रबंधक जसवीर सिंह के साथ शिविर का समापन किया। कहा कि स्कूल में पठन-पाठन के साथ गैर शैक्षणिक इवेंट भी जरुरी हैं। इनसे हमें बच्चे की रूचि और प्रतिभा का पता चलता है। समापन पर बच्चों ने टेंट लगाना, गांठ बांधना, आपात स्थिति में बिन घबराए राहत, बचाव कार्य करने की गतिविधियों की प्रस्तुति दी। साथ ही कई टीमों ने स्वादिष्ट व्यंजन भी तैयार किए। प्रधानाचार्य कुसुम देवी ने संजय शर्मा के साथ बच्चों की गतिविधियों को परखा।
इनमें अव्वल आने पर अंजलि, वंशिका, आंचल, वंश, विशाखा, अंशु, गुरमन सिंह, किरणदीप, करनजोत, मनिंदर सिंह, हर्ष पंवार, आयुषी, शिवम, रोहन, सत्यम, जसप्रीत, विनय, प्राची, ईशा, रिया, तनीषा, शिवानी, खुशी, वंशिका, कनिष्का, दीपिका को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक निशांत कुमार, विनय कुमार, ब्रिजेश कुमार, लोकेश कुमार, माया देवी, बालेश देवी, श्वेता देवी और कोमल देवी ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *