नंबर कम आने से परेशान हो गया पापा मुझे मत ढूंढना

 रुडकी

पापा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, नंबर काम आने से परेशान हूं, मुझे मत ढूंढना। यह बात लिखकर एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सहपाठी ने लापता की सूचना परिजनों को फोन पर दी थी। परिजन सूचना पर रुड़की पहुंचे। पुलिस की मदद से छात्र की तलाश की जा रही है।
सहारनपुर के ननौता निवासी मोहम्मद अमन (26) रुड़की के गणेशपुर में पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। करीब छह माह पूर्व भी वह पीजी में रहने आया था। साथ में एक अन्य साथी भी था। सुबह साथी को अमन कमरे में नहीं मिला। इस बीच एक पत्र साथी के हाथ लगा। पत्र मिलने पर सहपाठी ने अमन के परिजनों को फोन कर सूचना दी। सूचना पर परिजन रुड़की पहुंचे और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों के साथ मिलकर पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *