विधायक ने दी मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना

हरिद्वार

बुधवा शहीद गांव के जंगल में जंगली बूटी खाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने वन गुर्जरों के डेरे पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने तहसीलदार, पटवारी, वन विभाग के डीएफओ, रेंजर से पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक मदद के लिए दिशा निर्देश दिए। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही दुखद घटना घटित हुई है। एक लड़की और दो लड़कों की मौत हुई है। एक लड़की अभी अस्पताल में भर्ती है। सभी बच्चे कम उम्र के हैं। बच्चों को जागरूक करने की आवश्यकता है। छोटे बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान नहीं होता। सरकार को भी वन गुर्जरों की बेहतरी के लिए योजनाएं लाकर इनका विकास करना चाहिए। बहुत जल्द पथ प्रकाश और हैंडपंप लगवाया जाएगा। वन गुर्जर जंगल में रहकर पालतू पशुओं को रखकर अपना जीवनयापन कर रहे। इस अवसर पर प्रधान मुकेश राठौर, शफी, गुलाम रसूल, आदेश कटारिया, शरीक अली, हाजी हनीफ, बशीर, आजाद, लियाकत, मीर हसन, शमशेर, मो. हाशिम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *