सहारनपुर से दस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

हरिद्वार

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में फरार चल रहे दस हजार के इनामी अपराधी को एसटीएफ और कनखल पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कनखल में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में इकराम उर्फ लाला पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम चांदपुर थाना गागलहेडी सहारनपुर यूपी फरार चल रहा था। आरोपी के हत्थे न चढ़ने पर उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। शनिवार को एसटीएफ एवं कनखल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी इनामी अपराधी को गांव खाताखेड़ी जिला सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भगवानपुर एवं रायवाला में चोरी और गोवंश संरक्षण अधिनियम के मुकदमे दर्ज चले आ रहे हैं। पुलिस टीम में एसटीएफ के निरीक्षक अबुल कलाम, एसएसआई कनखल अभिनव शर्मा, एसटीएफ के एसआई दिलबर सिंह नेगी, उपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, विजेंद्र चौहान, महेंद्र नेगी, होमगार्ड प्रवीण कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *