विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया

हरिद्वार

स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। महकुंभ में सातवें दिन अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक-बालिकाओं के बीच प्रतियोगिताएं कराई गई। अंडर- 14 बालिका भार वर्ग के 45 से 50 किलो में श्रीयांशी, भार वर्ग 40 से 45 किलो में निधि खत्री का चयन भी राज्य स्तर के लिए किया गया। अंडर-14 बालक भार वर्ग 45 से 50 किलो में विकास ने प्रथम एवं चिराग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका में भार वर्ग 39 से 40 किलो. में विपना प्रथम और ज्योति द्वितीय रही। अंडर-17 बालक भार वर्ग 50 से 55 किलो में प्रिंस श्रेष्ठा प्रथम एवं अनुराग सिंह राण द्वितीय रहे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट ने प्रतिभागियों को मेडल प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र कुमार, आलोक सिंह, मुकेश सिंह, संजय अरोड़ा, विनोद रयाल, योगराज सिंह, प्रीति रतुडी, सचिन कुमार, हेमन्त सैनी, रीना, समीर, सुमित, कमलेश, तुषाल, मनोज, यामिनी, रॉकी, कमलेश, सुशील, विशाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *