गन्ने के खेत में लगी आग

रुड़की। बिनारसी गांव में बिजली के तार से निकली चिंगारी से किसान के गन्ने के खेत में आग लग गई । किसान की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक गन्ने की खड़ी फसल जलकर राख में हो गई। किसान नईम ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से बिजली की लाइन जा रही है। जिसके तार आपस में टकराकर चिंगारी उठने से गन्ने के खेत में गिरी। खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक 5 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *