डीएम ने किया जीआईसी नागराजाधार का निरीक्षण
नई टिहरी। डीएम डा सौरभ गहरवार ने थौलधार ब्लाक के जीआईसी नागराजाधार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम ने स्कूल परिसर, खेल मैदान, विभिन्न कक्ष-कक्षाओं, माध्यह्न भोजन की गुणवत्ता, कम्प्यूटर कक्ष, पेयजल-विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कालेज में कम्प्यूटरों कक्षों की नियमित सफाई के साथ नियमित परिचालन सुनिश्चत किया जाय। विज्ञान के छात्रों से उनके विषयों को लेकर सवाल भी पूछे। डीएम ने मिशन शतक की जानकारी देते हुए छात्रों को प्रतिभाग करने के लिए कहा।

