महिला मंगल दल किसमिला को मिला विवेकानंद यूथ अवार्ड
बागेश्वर
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। किसमिला की महिला मंगल दल को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड मिला। उन्हें 50 हजार की धनराशि का चेक दिया गया। इसके अलावा लोकनृत्य में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा दूसरे स्थान पर रहा। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि चार से छह जनवरी तक देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें जिले से लोकनृत्य, लोकगीत, एकल शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य में कलाकारों ने भाग लिया। लोकनृत्य में कंट्रीवाइडइ पब्लिक सकूल कठायतबाड़ा ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन में संगीता जोशी, तबला वादन में रूपेश जोशी तृतीय, बांसुरी में सूरज पांडे द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए विकासखंड कपकोट के महिला मंगल दल किसमिला को प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 50 हजार का चेक मिला है। यह चेक अध्यक्ष कविता कोश्यारी, ज्योति कोश्यारी को दिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, रवींद्र कोहली, नंदकिशोर जोशी, गणेश धपोला, ममता रावल व चम्पा पांडे आदि ने खुशी जताई है।

