सात वाहन सीज, 21 का चालान काटा
विकासनगर
विकासनगर-कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर यातायात नियमों का वाहन चालक लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। लगातार कार्रवाई के बावजूद क्षेत्र की सडकों पर ओवर लोडिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को मार्ग पर छापेमारी कर सात वाहनों को सीज किया व 21 वाहनों का चालान काटा है। एआरटीओ आरएस कटारिया ने कहा कि लगातार कार्रवाई जारी है।

