यमुना पुल से त्यूणी तक सड़क का डामरीणरण और सौंदर्यीकरण शुरू

विकासनगर

एनएच डोईवाला डिवीजन के अन्तर्गत हरिपुर यमुना पुल से त्यूणी तक एक सौ किमी सड़क का डामरीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जौनसार बाबर क्षेत्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली की तस्वीर संवर जाएगी। जिससे क्षेत्रवासियों के साथ-साथ महासू मन्दिर हनोल आने जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सहुलियत मिलेगी। यमुना पुल से लोखंडी जाडी तक सड़क मे जगह-जगह टूट फूट हो रखी है। जिससे सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया। चकराता से जंगलात चौकी, जाडी, धारनाधार, चीरमीरी की तरफ सड़क की दशा काफी बदहाल हो चुकी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से एनएच के अधिकारियों से मार्ग के चौड़ीकरण और सुधारीकरण की की मांग करते आ रहे हैं। एनएच डोईवाला डिवीजन ने प्रथम चरण मे मरम्मत डामरीकरण कार्य का प्रस्ताव बनाकर सड़क की दशा सुधारने को कम्पनी को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। सहायक अभियन्ता एसएस बिष्ट ने बताया कि प्रथम चरण में यमुना पुल से त्यूणी तक मरम्मत डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क चौडीकरण की डीपीआर सेकंड फेस के लिए तैयार की जा रही है। वहीं डामरीकरण मरम्मत कार्य की निविदा एनएच ने प्राइवेट कम्पनी को दी है। लेकिन सड़क पर लगे दैनिक श्रमिकों को विभाग ने हटा दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह पत्थर गिरे पड़े हैं जिसके कारण टू व्हीलर व छोटे चार पहिया वाहन को दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *