पिथौरागढ़
खोतिला के आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की गई। रविवार को अपर्ण संस्था ने एक्शन एड के सहयोग से 35 परिवारों को रजाई व गद्दे वितरित किए। संस्था की खीमा जेठी ने कहा कि ठंड को देखते हुए आपदा पीडितों को राहत सामग्री दी जा रही है। इस दौरान तहसील प्रशासन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।