ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान

रुड़की।  शहर में रविवार देर रात ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारी भारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत कर अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। सुबह के वक्त भी फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही। आशंका है कि एक करोड़ से अधिक का नुकसान फैक्ट्री मालिक को हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। रुड़की में पहले भी कबाड़ी गोदाम, फैक्ट्री, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और लकड़ी गोदाम में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में बढ़ते कारोबार और आबादी को लेकर अग्निशमन स्टेशनों की भी संख्या बढ़ाई गई है। जिले में अब भारी दलबल अग्निशमन का मौजूद है। रविवार देर रात सुनहरा रोड काशीपुरी में रुड़की निवासी अमित बंसल की ट्रांसफार्मर फैक्ट्री है। रिकॉर्ड रूम, ऑफिस गोदाम और अन्य उपकरण वहां पर बनाए जाते हैं। रात करीब 12:30 के आसपास अचानक फैक्ट्री से धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही मिनटों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। क्षेत्रवासियों में इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। सूचना फैक्ट्री मालिक तक पहुंची तो वह अपने परिजनों के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे। उन्होंने और क्षेत्रवासियों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए। लेकिन मामला हाथ से निकलता चला गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि फैक्ट्री चारों तरफ से बंद है। मेन गेट का दरवाजा खोलकर टीम अंदर पहुंची। लेकिन तभी वहां छत टूटकर गिर पड़ी। अंदर भी भारी संख्या में ट्रांसफार्मर में आग लगती मिली। तेल और अन्य सामान भी आग की चपेट में आने लगे। मदद के लिए लक्सर, भगवानपुर, मंगलौर और भगवानपुर से टीमें बुलाई गई। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत कर अग्निशमन कर्मचारियों ने खूब पसीना बहाया। तब जाकर सुबह करीब सात बजे के आसपास आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *