महिलाओं को दी गौरा शक्ति ऐप की जानकारी
रुड़की। थाना झबरेड़ा में फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को भी पुलिस ने उत्तराखंड गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि थाने में किसी भी प्रकार की फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं के मामले जहां तेजी से निपटाए जा रहे हैं, वहीं उन्हें साथ-साथ गौरा शक्ति ऐप की भी जानकारी दी जा रही है। गौरा शक्ति ऐप में एसओएस का बटन क्लिक करते ही तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त हो जाएगी। इस ऐप के माध्यम से महिलाओं को महिला संबंधी विधिक प्रावधानों की जानकारी मिल जाएगी। पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर भी प्राप्त हो जाएंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अधिकारियों को शिकायत दर्ज करा सकती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में आने वाले कालेजों में जाकर पुलिस द्वारा छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी जा रही है।

