डिग्री कॉलेजों के पास धूमपान व गुटखा बेचने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
अल्मोड़ा।
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि डिग्री कॉलेज के आसपास धूमपान व गुटखा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। नशे पर रोकथाम के लिए विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाएं। विद्यालयों में नशे से होने वाले नुकसान संबंधी पोस्टर भी लगाएं। शहर से लेकर गांव तक छापामारी अभियान चलाएं। अवैध नशे के कारोबारा करने वालों भी नकेल कसें। बैठक में पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस टोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, प्रोवेशन अधिकारी संतोष जोशी व डॉ. नेहा भाकुनी आदि मौजूद रहे।

