महिला सुरक्षा विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ
अल्मोड़ा
पीजी कॉलेज रानीखेत में महिला सुरक्षा समिति की ओर से महिला सुरक्षा विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। समिति की संयोजक एवं प्रभारी प्राचार्या डॉ. प्राची जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा पर गहन चर्चा और व्याख्यान दिए गए। कार्यक्रम में रानीखेत कोतवाली से पहुंची रेनू गौतम ने छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से संचालित उत्तराखंड पुलिस एप की जानकारी देते हुए वर्तमान में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों, साइबर क्राइम आदि के संबंध में पुलिस एप की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। अवगत कराया कि किसी भी तरह के संकट और विपरीत परिस्थितियों में सहायता की जरूरत पड़ने पर पुलिस एप के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। डॉ. अभिमन्यु कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. सुमिता गड़कोटी, डॉ. निधि पांडे, डॉ. कमला आदि मौजूद रहे।

