डीडीए खत्म करने की मांग को अल्मोड़ा में धरना
अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्राधिकरण समाप्त नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि समिति बीते पांच साल से डीडीए को समाप्त करने की मांग कर रहीं है। लेकिन इसके बाद भी भाजपा सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रहीं है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार को जनभावनाओं को ध्यान में रख कर प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी कर देना चाहिए। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, चंद्रकांत जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, आनंदी वर्मा, महेश चंद्र आर्य, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, ललित मोहन पंत, नारायण दत्त पांडे, हर्ष कनवाल, हेम चंद्र जोशी, अख्तर हुसैन, प्रतेश कुमार पांडे, जीवन सिंह पंवार, हेमचंद्र तिवारी, आनंद बगड़वाल, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।

