अल्मोड़ा
द्वाराहाट में विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिक संगठन का 24वां पेंशनर दिवस सैनिक संगठन के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। जिसमें वरिष्ठ पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया जायेगा। संगठन के अध्यक्ष विनोद जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।