ढाई घंटे की देरी से प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची सरयू यमुना एक्सप्रेस

 रुड़की

मौसम की मार ट्रेनों पर पड़ने लगी है। बुधवार को सरयू-यमुना एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर ढाई घंटे की देरी से पहुंची जबकि ट्रेन को सुबह 9:12 पर आना था। इस बीच यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रुड़की से होकर पंजाब, गोरखपुर, बॉम्बे, लखनऊ और दिल्ली आदि रूट पर ट्रेनों का आवागमन होता है। पैसेंजर, सुपर फास्ट और शताब्दी जैसी ट्रेनें रुड़की से होकर गुजरती है। दिसम्बर का आधा महीना गुजर चुका है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची। जबकि ट्रेन का वक्त सुबह 9:12 बजे था। इस बीच सहारनपुर, अंबाला, सिरहंद, लुधियाना, फगवाड़ा, जलांधर और अमृतसर आदि स्टेशन पर जाने वाली ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *