चार घंटे बिजली रही गुल
हरिद्वार
रानीपुर मोड़ क्षेत्र में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण करीब पांच हजार की आबादी परेशान रही। रानीपुर मोड़ पर ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आपूर्ति बंद की थी। बुधवार को रानीपुर मोड़ की नया हरिद्वार कॉलोनी में बिजली न आने से जनता की मुश्किलें बढ़ गईं। क्षेत्र में कई हॉस्पिटल, होटल, ऑफस, कंप्यूटर जॉब वर्क, लैब आदि संचालित होते हैं। बिजली की आपूर्ति बंद होने से सभी कार्य प्रभावित होते दिखे।

