वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

 रुड़की

सड़क दुर्घटना के आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। जितेंद्र कुमार पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम जय भगवानपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका चाचा श्रवण कुमार पुत्र नैन सिंह अपनी प्लैटिना बाइक से 9 दिसंबर की शाम को मंगलौर से लंढौरा की ओर जा रहा था जैसे ही वह लंढौरा रोड स्थित हॉस्पिटल के सामने पहुंचा तभी तेज गति से आ रही एक मैक्स पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार हेतु हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *