रुड़की में ओबीसी सर्वे होगा
रुड़की
नगर निगम क्षेत्र में ओबीसी का सर्वे होगा। शासन के निर्देश पर सर्वे कराया जा रहा है। रुड़की नगर निगम के चुनाव अन्य निकायों से करीब एक साल बाद हुए। अन्य निकायों का कार्यकाल अगले साल के आखिरी में समाप्त हो रहा है जबकि रुड़की नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 2024 तक है। शासन की ओर से नगर निगम अधिकारियों को बीएलओ को घर-घर भेजकर ओबीसी का सर्वे किये जाने के लिए निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों ने जनसंख्या और वोटर दोनों का ही सर्वे करने के लिए बीएलओ को कहा है। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर सर्वे कराने की तैयारी चल रही है।।

