रुडकी

जमीन को लेकर रंजिश में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। करीब एक माह पूर्व जमीन की रंजिश को लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली निवासी मेहरून्निसा के घर पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उस समय महिला घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। पीड़िता के साथ आरोपियों ने मारपीट की।इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। पीड़िता को ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया था। करीब एक माह बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि 12 नवंबर की रात करीब दस बजे आरोपी लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में आए। पुलिस ने अयूब, कयूम, मुस्तकीम, महबूब, काली, दिलशाद, नौशाद तथा वसीम सभी निवासी ग्राम भगवानपुर चंदनपुर कोतवाली मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *