कीटनाशक का छिड़काव कराया
रुड़की
नगर पंचायत की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज नई मंडी और मोहल्ला बाग कॉलोनी में कीटनाशक का छिड़काव करवाया गया। साथ-साथ नगर पंचायत सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि कस्बे में साफ सफाई के साथ कीटनाशक दवा छिड़काव कराया गया है। कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए आधुनिक मशीन का प्रयोग किया है। बताया कि पर्यावरण मित्रों की ओर से दिन में दो बार कस्बे में सफाई की जा रही है। कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी जारी है।

