चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार
रुड़की। पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों में शाहिद निवासी सबरीपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, साहिब निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल नीरज थापा, मोहित खंतवाल मौजूद थे।

