संस्कृत को बढ़ावा देने का जोर
रुड़की। संस्कृत भारती की ओर से सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या इंटर कॉलेज में सरल संस्कृत संभाषण शिविर का समापन प्रधानाचार्य अंजू सिंघल, अनीता रानी, नवल किशोर पंत और अनुराधा ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ रवीना, गौतम ने संस्कृत गीत से किया। इसके बाद अर्पिता शर्मा और अलीशा ने हास्य नाटिका पेश की। अरुणा, नीतू, रहनुमा, इकरा ने सूर्य उदति का गान किया। गुलफरीन और आयशा ने हास्य लघु नाटिका पेश की। सिमरन और महक ने गीता के श्लोक को सुनाया। अंत में छात्राओं ने कंठे कंठे संस्कृतम् का गान किया। इस मौके पर गीता मेहंदीरत्ता, अंतिम वर्मा, दीपा पाल, रेनू सैनी, दिव्या भारती, दीप्ति सैनी आदि मौजूद रहे।

