छात्र संघ चुनाव को लेकर एसएसपीने की छात्र नेताओं संग बैठक

देहरादून

छात्र संघ चुनाव को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शुक्रवार को छात्र नेताओं संग गोष्ठि की। इस दौरान उन्होंने हिदायत दी कि कॉलेज चुनाव में हिंसा और अपराधिक गतिविधियां सहन नहीं होंगी। एसएसपी ने निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से आगामी छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराया जाएगा। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियां, आपराधिक गतिविधि सहन नहीं की जाएगी। अपराध होने पर तत्काल केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कॉलेजों में बाहरी छात्रों को कतई न बुलाया जाए। इस दौरान एडीएम डा. शिव कुमार बरनवाल, एसपी सिटी सरिता डोबाल, सीओ डालनवाला जूही मनराल, छात्र नेता श्याम पंत, आकिब, मनमोहन, सोनाली, अंकित बिष्ट, दयाल बिष्ट, अरूण टम्टा, संग्राम सिंह पुण्डीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *